30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमक्राईमनामारांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार!

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार!

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस का ज्वाइंट एक्शन

Google News Follow

Related

झारखंड की राजधानी रांची से संदिग्ध ISIS आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम लंबे समय से इस संदिग्ध आतंकी की तलाश में थी। अब दिल्ली स्पेशल सेल, झारखंड ATS और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में संदिग्ध को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध ISIS आतंकी का नाम अशहर दानिश है।

देश भर में छापेमारी के दौरान आठ संदिग्ध हिरासत में लिए गए और दो गिरफ्तार हुए। ये दोनों केमिकल हथियार बनाने में एक्सपर्ट है। इनमें से एक दानिश को रांची के इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया। अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम दिल्ली में दर्ज एक अपराध के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार सभी संदिग्ध आतंकीयों से पूछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में 12 से ज़्यादा जगहों पर स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी जारी है। दिल्ली से ISIS आतंकी आफ़ताब को भी गिरफ्तार किया गया, जो मुंबई का रहने वाला है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार आफताब और दानिश आतंकी स्लीपर सेल बनकर काम कर रहे थे। असहर दानिश जनवरी से रांची में छिपा हुआ था। इसके पास से एक पिस्टल और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। इन्हें स्लीपर सेल में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को जोड़ने की जिम्मेदारी मिली हुई थी।

पुलिस के अनुसार, दोपहर तक ही साफ हो पाएगा कि ये सभी किस आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे और इनका आगे का प्लान क्या था। अभी किसी को भी सेल ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:

नेपाल हिंसक प्रदर्शन: जर्मन पर्यटक बोले, “मारे जा रहे निर्दोष लोग”

कतर के दोहा पर इजरायल का हवाई हमला!

नेवी नगर से INSAS राइफल और कारतूस चोरी, तेलंगाना से दो सगे भाई गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें