30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया“भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार”

“भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार”

पीएम मोदी का जवाब

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 सितंबर)को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा करते हुए अमेरिका को भारत का करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर बताया। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि चल रही व्यापार वार्ताएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को नए रास्ते देंगी और इन्हें जल्द ही सकारात्मक नतीजे मिलेंगे।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट के बाद आया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पीएम मोदी को बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताओं को दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी।

पीएम मोदी ने ट्रंप की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स हैं। मुझे भरोसा है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं का रास्ता प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

ट्रंप का संदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।” उन्होंने पीएम मोदी को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” बताते हुए कहा कि आने वाले हफ्तों में वह उनसे बातचीत करने को उत्सुक हैं। ट्रंप ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच वार्ताएं सफल निष्कर्ष पर पहुंचेंगी।

ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था, “मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा।” इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री” कहकर संबोधित किया।

साझेदारी पर उम्मीदें

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताओं की नई शुरुआत ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों से साफ है कि दोनों ही देश अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे न केवल द्विपक्षीय संबंध बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नए अवसर खुल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

नेपाल हिंसक प्रदर्शन: जर्मन पर्यटक बोले, “मारे जा रहे निर्दोष लोग”

कतर के दोहा पर इजरायल का हवाई हमला!

नेवी नगर से INSAS राइफल और कारतूस चोरी, तेलंगाना से दो सगे भाई गिरफ्तार!

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें