किराने सामान के बाद अब Instamart करेगा सिलिंडर की डिलीवरी

स्विगी इंस्टामार्ट ने एचपीसीएल के साथ साझेदारी की।

किराने सामान के बाद अब Instamart करेगा सिलिंडर की डिलीवरी

भारत के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की पहली ऑन डिमांड LPG सिलिंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की जा सके। यह पहल घर की एक जरूरी चीज को इंस्टेंट डिलीवरी इकोसिस्टम में लाती है और Indtamart पर HPCL के नए ‘HP Navya’ 10 kg कम्पोजिट LPG सिलिंडर की शुरुआत करती है।

यह सर्विस सबसे पहले बंगलुरु में शुरू होगी, जिससे ग्राहक मॉर्डन घरों के लिए डिजाइन किए गए नेक्स्ट जेनरेशन के कम्पोजिट LPG सिलिंडर ‘HP Navya’का ऑर्डर दे सकेंगे। यह सिलिंडर हल्का है, इसमें जंग नहीं लगता और बेहतर सुविधा है। इसकी ट्रांसपेंरेंट बॉडी ग्राहकों को आसानी से गैस का लेवल देखने की सुविधा देती है, जबकि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी लोगों, छात्रों और ऐसे घरों के लिए उपयुक्त बनाता है जो LPG का एक सुविधाजनक दूसरा विकल्प चाहते हैं। HP Navya से साथ Instamart HPCL का 5 kg वाला मेटल LPG सिलिंडर भी उपलब्ध कराएगा।

इस सर्विस की एक खास बात यह है कि ऑर्डर देने के लिए ग्राहकों के पास पहले से कोई घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। पहली बार की खरीदारी को नए सिलिंडर की खरीदारी माना जाएगा, जबकि बाद के ऑर्डर रीफिल रिक्वेस्ट की तरह होंगे, जिसमें ग्राहकों को डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलिंडर वापस करना होगा।

Instamart के CEO अमितेश झा ने कहा कि, Instamart ने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए किराने के सामान से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। HPCL के साथ, हम उस सुविधा को घर की एक जरूरी सर्विस तक बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों की उम्मीद के मुताबिक सुरक्षा और भरोसे के मानकों को बनाए रखते हुए LPG को Instamart पर ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

ODI वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदला, ICC ने किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version