एलोवेरा को सनबर्न के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एलोवेरा एक पौधा होता है, जिसमें पॉलीसैकराइड्स, विटामिन ए, सी व ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर एक ठंडा और चिपचिपा जेल पाया जाता है, जो त्वचा को तुरंत ठंडक देता है। जब इसे जलन वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह उस गर्म हिस्से की गर्मी को धीरे-धीरे कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
वहीं, खीरा भी सनबर्न में बेहद काम आता है क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। जब त्वचा धूप से जल जाती है तो उसमें नमी की कमी हो जाती है, जिससे जलन और खिंचाव महसूस होता है। अगर खीरे का रस निकालकर लगाया जाए तो यह त्वचा में नमी वापस लाने में मदद करता है। इससे त्वचा को आराम मिलता है और धीरे-धीरे लालपन भी कम होने लगता है।
उधर, गुलाब जल भी एक बहुत पुराना और आसान उपाय है। गुलाब जल गुलाब के फूलों से बनाया जाता है और इसके अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा, गुलाब जल का पीएच स्तर त्वचा के प्राकृतिक पीएच के काफी करीब होता है जिससे यह त्वचा को संतुलित रखने में मदद करता है।
कच्चे तेल पर निर्भर होगा पेट्रोल-डीजल कीमतों का भविष्य: गोपी!



