31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियापाक​ की अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती​,अमेरिका में ​​राजदूत ​को प्रवेश देने से किया इनकार​!

पाक​ की अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती​,अमेरिका में ​​राजदूत ​को प्रवेश देने से किया इनकार​!

वीज़ा विवाद का दिया कारण

Google News Follow

पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक अपमान का सामना करना पड़ा, जब तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगन को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया। उनके पास वैध वीज़ा और सभी कानूनी यात्रा दस्तावेज मौजूद थे, लेकिन फिर भी उन्हें लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे से वापस भेज दिया गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, के.के. अहसान वागन निजी यात्रा पर अमेरिका जा रहे थे, लेकिन लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। अमेरिकी अधिकारियों ने उनके वीज़ा संदर्भ में विवादास्पद जानकारी पाई, जिसके चलते उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, इस संदर्भ या सुरक्षा चिंताओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “राजदूत अहसान वागन के पास सभी आवश्यक दस्तावेज थे, फिर भी उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यह एक दुर्लभ कूटनीतिक घटना है।” सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सचिव अमीना बलूच को इस घटना की जानकारी दी गई है। इस मामले की जांच के लिए लॉस एंजिल्स स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वागन को इस्लामाबाद वापस बुलाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। के.के. अहसान वागन पाकिस्तान की विदेश सेवा में एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं। तुर्कमेनिस्तान में राजदूत नियुक्त होने से पहले वे काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास में द्वितीय सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे लॉस एंजिल्स स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में उप-वाणिज्यदूत के रूप में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रूस का दावा हमला किया नाकाम!

उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली दो गिरफ्तार!

शेयर बाजार: अमेरिकी ​​टैरिफ विवाद, मचा हाहाकार​!; बड़े शेयर ​गिरे​ धड़ाम!

यह घटना पाकिस्तान और अमेरिका के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और अधिक प्रभावित कर सकती है। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के राजदूत को रोके जाने को एक बड़ी कूटनीतिक असफलता के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या वगन को इस्लामाबाद वापस बुलाया जाता है।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें