31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमदेश दुनियाYoga Day: सांसदों को ऑनलाइन योग पर व्याख्यान देंगी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Yoga Day: सांसदों को ऑनलाइन योग पर व्याख्यान देंगी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Google News Follow

Related

 नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सांसदों को ऑनलाइन माध्यम से एक व्याख्यान देंगी। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।लोकसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचित एक संभावित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे के लिए ‘योग : जीवन का एक तरीका’ विषय पर ठाकुर के व्याख्यान को सूचीबद्ध किया गया है। उनसे पहले, राजस्थान के सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा ‘ध्यान’ पर एक सत्र करने का कार्यक्रम है।

बता दें कि भोपाल से भाजपा सांसद ठाकुर को स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उन्हें चलने में सहारे की जरूरत पड़ती है। वह अक्सर व्हीलचेयर पर संसद आती हैं। शुक्रवार को एक बुलेटिन में लोकसभा सचिवालय ने सदन के सदस्यों को योग दिवस पर संभावित कार्यक्रम के बारे में सूचना दी। इसमें कहा गया है, ‘‘सदस्यों को सूचित किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह प्राइड, लोकसभा सचिवालय द्वारा 21 जून 2021 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मौजूदा स्थिति में योग के महत्व के विभिन्न पहलुओं पर विभिन्न प्रायोगिक सत्र एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। ’’ कार्यक्रम के मुताबिक, आयोजन सुबह सात बजे योग गुरु एमी देसाई के 50 मिनट के सत्र के साथ शुरू होगा। अन्य सत्र पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होंगे। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक वी बासवरेड्डी भी कोविड के संदर्भ में योग के महत्व पर एक व्याख्यान देंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें