27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCM ठाकरे को MLA भातखलकर की चेतावनी,कहा-लोगों ने जूते बना कर रखे...

CM ठाकरे को MLA भातखलकर की चेतावनी,कहा-लोगों ने जूते बना कर रखे हैं तिघाड़ी सरकार बस…

महाराष्ट्र में लड़खड़ाती MVA सरकार! किसको कहा सीएम उद्धव ठाकरे ने तो लोग जूतों से मारेंगे

Google News Follow

मुंबई। सीएम उद्धव ठाकरे को भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने करारा जवाब दिया है। अतुल भातखलकर ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़कर सत्ता के लिए जो एकजुट हुए हैं, अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कह रहे हैं हम एक दूसरे के खिलाफ अगर चुनाव लड़ेंगे तो लोग जूते मारेंगे, बिल्कुल लोगों ने तुम्हारे लिए जूते बना कर रखे हैं। बस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं तिघाड़ी सरकार।
गौरतलब है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर इशारों-इशारों में कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोगों की समस्याओं का समाधान किए बिना अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा, उन्हें लोग जूते से पीटेंगे। कांग्रेस या किसी कांग्रेस नेता का नाम लिए बगैर उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हम लोगों की समस्याओं के समाधान की पेशकश नहीं करते हैं और केवल राजनीति में अकेले लड़ने की बात करते हैं, तो लोग हमें जूते से पीटेंगे। वे हमारी अकेले चुनाव लड़ने की पार्टी केंद्रित महत्वाकांक्षी बात नहीं सुनेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि वह हर चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की गाड़ी लड़खड़ाती नजर आ रही है और गठबंधन में शिवसेना और कांग्रेस के बीच दरार की खाई और गहरी ही होती जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें