29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल-2025: पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी!

आईपीएल-2025: पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी!

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ''हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। मेरे लिए टॉस ऐसी चीज है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते। हमारी बल्लेबाजी ऐसी है जो किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकती है।

Google News Follow
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ” हम पहले बल्लेबाज़ी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की मुझे लगता है कि पिछली कुछ पारियों में यह विकेट काफी अच्छा रहा है, ओस आती है लेकिन आउटफील्ड पर ज्यादा असर नहीं पड़ता, गेंद तेजी से नहीं फिसलती।
टीम में क्या बदलाव हुए हैं, वो मुझे अभी याद नहीं है, बाद में बताऊंगा। हमें फील्डिंग में ज्यादा से ज्यादा कैच पकड़ने होंगे और कुछ शानदार मौके बनाने होंगे।”

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ”हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। मेरे लिए टॉस ऐसी चीज है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते। हमारी बल्लेबाजी ऐसी है जो किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकती है। बस एक बदलाव किया गया है। मोईन अली की जगह एनरिख नॉर्खिये को शामिल किया गया है। वो अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और मैं आज रात उन्हें गेंदबाजी करते देखने के लिए उत्साहित हूं।

एक तरफ स्क्वायर बाउंड्री की लंबाई 70 मीटर है और दूसरी तरफ 61 मीटर। सीधी बाउंड्री 75 मीटर की है। पिच बिलकुल सख्त है, गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी। दोनों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं और उसे डिफेंड भी किया है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग 11): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, जोश इंगलिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग 11): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिख नॉर्खिये, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें-

‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ में हेमंत युग की शुरुआत, ‘अध्यक्ष पद संभाला’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें