29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाIPL 2025: फाइनल की टिकट के लिए मुकाबला आज

IPL 2025: फाइनल की टिकट के लिए मुकाबला आज

क्या मुंबई एक और बार फाइनल में जगह बनाएगी या पंजाब पहली बार खिताबी मुकाबले में कदम रखेगी?

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांच अपने चरम पर है। आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी, जो पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

पंजाब किंग्स इस सीजन बेहद मजबूत फॉर्म में रही है। टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीते और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि पंजाब ने लीग के अंतिम 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की, जिसमें मुंबई के खिलाफ सात विकेट की दमदार जीत भी शामिल है।

वहीं, मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन में धीमी रही थी। पहले पांच में से चार मुकाबले हारने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की और लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गई। हालांकि अंतिम तीन मुकाबलों में दो हार के बावजूद, एलिमिनेटर में मिली जीत ने उनके आत्मविश्वास को फिर से ऊंचा किया है।

इस मुकाबले पर सभी की नजरें कुछ खास खिलाड़ियों पर रहेंगी:

🔹 रोहित शर्मा — मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज ने एलिमिनेटर में 81 रनों की अहम पारी खेली थी। अब तक सीजन में उन्होंने 410 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

🔹 सूर्यकुमार यादव — बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्या ने 15 मैचों में 673 रन ठोके हैं, जिनमें पांच शतक शामिल हैं। वह इस सीजन के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

🔹 जसप्रीत बुमराह — मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह ने 11 मुकाबलों में 18 विकेट लेकर एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है।

🔹 श्रेयस अय्यर — पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन अपने प्रदर्शन से टीम को लगातार मजबूती दे रहे हैं। 15 मैचों में 516 रन और पांच अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं।

🔹 अर्शदीप सिंह — पंजाब के इस युवा गेंदबाज ने 15 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दोनों टीमों के पास संतुलित संयोजन और अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मुकाबले को और रोमांचक बना देंगे। पंजाब जहां अपनी निरंतरता पर भरोसा जताएगी, वहीं मुंबई का अनुभव और उनकी ‘बिग मैच टेंपरामेंट’ इस मैच को फाइनल जैसा बना देगा।

फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुंबई एक और बार फाइनल में जगह बनाएगी या पंजाब पहली बार खिताबी मुकाबले में कदम रखेगी?

यह भी पढ़ें:

झूठ बोले कौवा काटे..!

अजमेर में सिंदूर का पेड़ बना आकर्षण, रेगिस्तान में हिमाचली छटा!

तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है अनुलोम विलोम,जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें