टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े।
अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 39 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। साहिल अरोड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ 9 रन ही बना सके।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस मुकाबले में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ खेल रही है।
ईशान किशन की अगुवाई में सनाइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ खेल रही है।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम संकेतों से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले!



