30 C
Mumbai
Tuesday, September 29, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026: डीसी ने चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी!

आईपीएल 2026: डीसी ने चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी!

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में यह थोड़ी धीमी हो सकती है।

Google News Follow

Related

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 4 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट में कमी के कारण यह टीम सीएसके से एक पायदान नीचे, 7वें स्थान पर है।

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में यह थोड़ी धीमी हो सकती है। हम गेंदबाजों को इसका फायदा देना चाहते हैं। यह एक अहम मैच है, लेकिन आप प्वाइंट्स के बारे में नहीं सोच सकते, इससे आप पर बेवजह दबाव पड़ता है।

बस अपनी बुनियादी चीजें सही से करें और नतीजों के बारे में न सोचें। मुझे लगता है कि हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी अच्छी की है। फील्डिंग में हम और बेहतर कर सकते थे। हमारी टीम में एक बदलाव है। काइल जैमीसन की जगह लुंगी एनगिडी टीम में आए हैं।”

दूसरी ओर, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा। इसलिए, पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले तीन मुकाबलों के बाद हमने खेल के सभी विभागों में काफी सुधार किया है।

हम बस चाहते हैं कि यह लय बनी रहे, लेकिन यह एक नया मैच है और हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और वे मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। घोष के चोटिल होने के बाद हमें टीम में थोड़ा बदलाव करना पड़ा, इसलिए अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह टीम में आए हैं।”

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

यह भी पढ़ें-

बिहार में सम्राट मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई, नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें