30.3 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाईरान द्वारा होर्मुज़ में चीन के जहाज पर हमला

ईरान द्वारा होर्मुज़ में चीन के जहाज पर हमला

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने हमले की पुष्टि की

Google News Follow

Related

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में चीन के स्वामित्व वाले एक जहाज पर हमले की पुष्टि की है। ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इज़राइल युद्ध के बीच निशाना बनाया गया यह पहला चीनी जहाज बताया जा रहा है। ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में वॉल्ट्ज ने दावा किया कि इस जहाज पर ईरान ने हमला किया है। इसके जरिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीजिंग और तेहरान के संबंधों पर भी सवाल उठाए।

“पुष्टि हो चुकी है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान ने एक चीनी स्वामित्व वाले जहाज पर हमला किया। ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की जरूरत नहीं,” अमेरिकी राजदूत ने एक्स पर लिखा। उन्होंने  एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें चीनी मीडिया संस्था ‘सियाक्सिन’ के हवाले से कहा गया था कि संयुक्त अरब अमीरात के अल जीर बंदरगाह के पास चीनी उत्पाद ले जा रहे एक बड़े टैंकर पर ईरानी मिसाइल से हमला किया गया। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार(4 मई) को हुई और जहाज के मालिक ने भी इसकी पुष्टि की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोकने के कुछ घंटों बाद ही यह हमला हुआ। इस परियोजना का उद्देश्य विवादित होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने में फंसे जहाजों की मदद करना था।

चीनी जहाज पर हमला बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। इस क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद किसी चीनी तेलवाहक जहाज पर हमला होने की यह पहली घटना है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति के परिवहन में अहम भूमिका निभाने वाले इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में 28 फरवरी को ईरानी संघर्ष शुरू होने के बाद से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। हमले के तुरंत बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि जहाज के चालक दल का कोई सदस्य घायल हुआ है या नहीं, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका।

इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका होर्मुज़ में फंसे जहाजों की मदद के प्रयास शुरू करेगा, लेकिन ईरान द्वारा कई जहाजों और पड़ोसी देशों, खासकर संयुक्त अरब अमीरात पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने के बाद एक दिन में ही इन प्रयासों को स्थगित कर दिया गया।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण सैकड़ों जहाज और लगभग 20,000 नाविक खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वहीं इस सप्ताह जहाजों पर दोबारा हुए हमलों के कारण होर्मुज़ में समुद्री यातायात लगभग ठप हो गया है। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से मुलाकात की थी। उस दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के मुद्दे पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें:

मॉलिक्यूलर क्लाउड की अनोखी तस्वीर, क्या हर बादल में बर्फीली परत होती?

गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत! 

40 के बाद नियमित आई टेस्ट जरूरी, आंखों को रखे सुरक्षित हमेशा!

TCS धर्मांतरण मामला: यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव मामले में मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,108फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें