28.5 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
होमदेश दुनियायुद्ध के बाद ईरान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो जारी

युद्ध के बाद ईरान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला वीडियो जारी

ज़मीन पर बैठे लोगों से बात करते दिखे

Google News Follow

Related

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का युद्ध के बाद पहला वीडियो सामने आया है। इसे ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने जारी किया है। इसमें मोजतबा ज़मीन पर बैठे लोगों के बीच और उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं। सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह उनका पहला वीडियो है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था।

पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। इज़राइली चैनल 14 ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं, यह भी अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि उनकी मौत हो सकती है।

ऐसे में, अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनकी मौजूदा हालत को लेकर तस्वीर अभी भी पूरी तरह साफ़ नहीं है। सऊदी मीडिया आउटलेट अल-हदथ ने एक इज़राइली सिक्योरिटी सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया कि मुजतबा फिलहाल ईरान में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, मुज्तबा के नाम से जारी होने वाला आधिकारिक संदेश IRGC के नए प्रमुख अहमद वहीदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयार किया जा रहा है।

सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मुज्तबा को पब्लिक में नहीं देखा गया है। उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया है। सरकारी न्यूज़ एजेंसियों ने उनके नाम पर सिर्फ़ कुछ लिखे हुए मैसेज जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-

15 अगस्त से पहले लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा का घेरा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,772फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें