29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाईरान में हिजाब विवाद: महिला की मौत पर देश में बवाल, ​5...

ईरान में हिजाब विवाद: महिला की मौत पर देश में बवाल, ​5 लोगों की मौत

इस बीच ईरान की महिला प्रदर्शनकारियों ने बाल कटाए और हिजाब जलाए| महिलाएं पर्दे में रहने के कठोर नियम का विरोध कर रही हैं|ईरान की न्यायपालिका ने महिला की मौत की जांच शुरू कर दी है|

Google News Follow
ईरान में इन दिनों हिजाब विवाद में पुलिस हिरासत के दौरान महिला की मौत के बाद देश भर में जगह-जगह ईरानी नागरिकों में हिजाब के खिलाफ आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है| देश के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है| कई जगहों पर यह प्रदर्शन हिंसक होते जा रहा है| इस बीच दीवानदारेह शहर में उग्र प्रदर्शन व हिंसक घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गयी| हिजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन ईरान के कूर्द क्षेत्र देखने को मिला है|

​गौरतलब है कि ईरान के कुर्द क्षेत्र में ​8 से 10 करोड़ कूर्द रहते हैं|  महसा की मौत के बाद सबसे ज्यादा उग्र व हिंसक प्रदर्शन इसी क्षेत्र में हुआ, जहां ​सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं​| सैनिकों को गोली से अब तक 5 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी| सड़क पर सैनिकों के मार्च के बाद भी इन क्षेत्रों में हिजाब के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है|

इस बीच ईरान की महिला प्रदर्शनकारियों ने बाल कटाए और हिजाब जलाए| महिलाएं पर्दे में रहने के कठोर नियम का विरोध कर रही हैं|ईरान की न्यायपालिका ने महिला की मौत की जांच शुरू कर दी है|

​बात दें कि ​22 साल की महसा अमीनी​ अपने परिवार के साथ तेहरान घूमने गई हुई थी| हिजाब नहीं पहनने के कारण 13 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस गिरफ्तारी के तीन बाद उसकी मौत हो गयी| प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महसा अमिनी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बैन में ले गयी और उसे गंभीर रूप से पीटा गया, जिसके कारण बाद में उसकी मौत हो गयी|
​जबकि पुलिस कि ​अमीनी की मौत ​हार्टफेल​ होने के कारण हुई| ​महसा अमीनी की मौत ने ईरान में मानवाधिकार और महिलाओं की आज़ादी के मुद्दे को एक बार फिर​ तूल पकड़ा है​|​ ​​​​वैसे भी पहले से ही हिजाब को लेकर ​दुनिया भर में​​ हो रही आलोचना ​झेल​ रही ईरान सरकार भी मामले ​को​ गंभीरता ​​से रही ​है​|​ ​​हिजाब विवाद और पुलिस हिरासत में मौत के बाद ​राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने गृह मंत्रालय को महसा अमीनी की मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं​|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

​बॉम्बे​ हाईकोर्ट का आदेश:​ नारायण राणे के बंगले पर लगा बुलडोजर​ ​? ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें