ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला!

रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं होने का दावा

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला!

Iran's Natanz nuclear facility attacked!

अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।  ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमले की खबर सामने आई है। शनिवार (21 मार्च) की सुबह अमेरिका और इज़रायल के हवाई हमलों में नतांज परमाणु सुविधा को निशाना बनाया गया। हालांकि, किसी भी प्रकार के रेडियोएक्टिव (किरणोत्सर्गी) रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है और आसपास रहने वाले लोगों को किसी खतरे की बात भी नहीं कही गई है।

तसनीम न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि “अमेरिका और इज़रायली शासन ने शनिवार सुबह नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया। रेडियोएक्टिव रिसाव की कोई जानकारी नहीं है।”

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में सैन्य कार्रवाई कम करने पर विचार करने की बात कही थी। दूसरी ओर, अमेरिका ने इस क्षेत्र में तीन अतिरिक्त युद्धपोत और लगभग 2,500 मरीन सैनिक भी तैनात किए हैं।

तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नतांज परमाणु संयंत्र जून 2025 में इज़रायल और ईरान के बीच हुए 12 दिन के युद्ध का भी प्रमुख लक्ष्य रहा था, जिसमें बाद में अमेरिका भी शामिल हो गया था। मौजूदा संघर्ष के दौरान भी इसे फिर से निशाना बनाया गया है।

युद्ध के पहले सप्ताह में भी ईरान के मुख्य यूरेनियम संवर्धन केंद्र नतांज पर हमला हुआ था, जिसमें उपग्रह तस्वीरों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने उस पहले हमले के बाद कहा था कि किसी बड़े स्तर पर किरणोत्सर्गी प्रभाव की आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें:

और दो भारतीय LPG टैंकर पार करेंगे होर्मुज जलडमरूमध्य

मथुरा: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद गौरक्षकों ने किया दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

राजस्थान का वो प्राचीन मंदिर, जहां विराजती हैं हर्ष और उल्लास की देवी!

Exit mobile version