28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाIRGC के आतंकवादी ने ट्रंप की बेटी की हत्या की रची साजिश

IRGC के आतंकवादी ने ट्रंप की बेटी की हत्या की रची साजिश

फ्लोरिडा स्थित आवास का नक्शा भी मिला

Google News Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े एक प्रशिक्षित आतंकवादी ने उनकी हत्या की योजना बनाई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी और उसके पास फ्लोरिडा स्थित उनके आवास का नक्शा भी मिला था।

इराकी नागरिक अल-सादी प्रशिक्षक और ईरान के पूर्व सैन्य प्रमुख कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। सुलेमानी छह वर्ष पहले बगदाद में अमेरिकी हमले में मारा गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की योजना बनाई।

वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के पूर्व उप-सैन्य सहचारी एन्तिफाध कानबर ने एक समाचार एजेंसी को बताया, “कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी लोगों से कहता फिरता था कि जिस तरह ट्रंप ने हमारा घर जलाया, उसी तरह उसका घर जलाने के लिए हमें इवांका को मारना होगा।”

गिरफ्तार किए गए इस IRGC आतंकवादी ने सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का नक्शा साझा किया था। उसके साथ उसने धमकी भरा संदेश भी लिखा था, “मैं अमेरिकी लोगों से कहता हूं, इस तस्वीर को देखो और जान लो कि तुम्हारे महल या सीक्रेट सर्विस भी तुम्हारी रक्षा नहीं कर पाएंगे। हम फिलहाल निगरानी और विश्लेषण के चरण में हैं। मैंने पहले ही कहा था कि हमारा बदला लेना केवल समय की बात है।”

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इराक-ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क में वरिष्ठ भूमिका निभाने वाले अल-सादी को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया और बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। वहां उस पर यूरोप और अमेरिका में हुए 18 हमलों और हमलों की कोशिशों से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

न्याय विभाग का आरोप है कि उसने अमेरिकी और यहूदी स्थलों को निशाना बनाकर कई हमलों की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिलाया। इनमें मार्च में एम्स्टर्डम स्थित बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलॉन पर बम हमला, अप्रैल में लंदन में दो यहूदी व्यक्तियों पर चाकू से हमला, और उसी वर्ष मार्च में टोरंटो स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भवन पर गोलीबारी शामिल है।

यह भी पढ़ें:

एसी नहीं है… कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

आरबीआई ने वित्त वर्ष 26 के लिए केंद्र को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड देने का किया ऐलान

कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें