31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियागर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता...

गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर!

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने इसी विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि शरीर को ठंडा महसूस कराने का संबंध केवल इस बात से नहीं है कि आप क्या पीते हैं|  

Google News Follow
गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है। हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है। उन्हें गर्म कॉफी पीने के बाद अधिक गर्मी या बेचैनी महसूस होने लगती है। इस पर एक्सपर्ट ने जानकारी दी।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने इसी विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि शरीर को ठंडा महसूस कराने का संबंध केवल इस बात से नहीं है कि आप क्या पीते हैं, बल्कि इस बात से है कि शरीर अपनी गर्मी को कितनी प्रभावी ढंग से बाहर निकाल पाता है।

गर्मी के मौसम में कई लोग ठंडक पाने के लिए ठंडी चीजें पीने पर जोर देते हैं, लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने कहा कि गर्म कॉफी भी आपको ठंडा कर सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं। अगर ये शर्तें पूरी न हों तो गर्म पेय पीने से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, ठंडा महसूस करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या पी रहे हैं। असली बात यह है कि आपका शरीर कितनी अच्छी तरह गर्मी बाहर निकाल पाता है। गर्म कॉफी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है। यह पसीना जब भाप बनकर उड़ता है तो शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन असल जिंदगी में कई बार यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं करती।

उन्होंने ठंडक न मिलने के पीछे की वजह भी बताई। एयर कंडीशनर वाले कमरे में पसीना ठीक से नहीं आ पाता और उमस भरे मौसम में पसीना भाप बनकर नहीं उड़ पाता और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर पसीना कम निकलता है। इन स्थितियों में गर्म कॉफी पीने के बाद ठंडक की जगह और गर्मी लगने लगती है।

उन्होंने ओटावा यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि हॉट ड्रिंक्स तभी फायदेमंद साबित होती हैं जब आसपास का माहौल पसीने को भाप बनने में मदद करे।

हेल्थ एक्सपर्ट इस पर कुछ आसान सलाह भी देते हैं। वे बताते हैं कि कॉफी पीने के साथ-साथ पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ भी लें। सिर्फ कॉफी पर निर्भर न रहें। मौसम का ध्यान रखें जैसे सूखा मौसम हो तो गर्म पेय बेहतर काम कर सकता है, लेकिन उमस में सावधानी बरतें। ताजगी पाने के लिए सिर्फ कॉफी पर भरोसा न करें।

सीधी बात यह है कि कॉफी या कोई भी पेय आपको ठंडा नहीं करता। असली काम आपका शरीर करता है, जो है पसीने के जरिए गर्मी निकालकर। अगर माहौल और शरीर की स्थिति सही नहीं है तो गर्म पेय उल्टा असर कर सकता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और उमस से बचना ज्यादा जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट का विशाल सौर ऊर्जा पार्क, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें