31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियालखीमपुर खीरी कांड में कही खालिस्तानी हाथ तो नहीं? वीडियो में...

लखीमपुर खीरी कांड में कही खालिस्तानी हाथ तो नहीं? वीडियो में…

Google News Follow

Related

लखीमपुर खीरी। मामले को भड़काने में क्या खालिस्तानी संगठन का हाथ है, इस तरह के सवाल अब उठने लगे हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रदर्शनकारी की टी शर्ट पर भिंडरवाले की तस्वीर दिख रही है। सवाल ये भी पूछे जा रहे हैं कि क्या इसमें पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने कोई साजिश रची थी? इस तरह के सवालों के जवाब तलाशने जरुरी हो गए हैं।
लखीमपुर खीरी मामले में तमाम तरह के आरोपों के बीच एक नया एंगल सामने आया है। वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी और पुलिस नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी किसी से फोन पर बात कर रहा है। उसके पास ही एक नीली पगड़ी बांधे एक व्यक्ति खड़ा है। उसकी सफेद टी-शर्ट पर खालिस्तान समर्थक जनरैल सिह भिंडरवाले की फोटो छपी है। इस टी-शर्ट के पीछे के हिस्से में खालिस्तानी नारा भी लिखा गया है।

एक वीडियो में कुछ खालिस्तान समर्थक नारेबाजी कर कर रहे हैं। इन वीडियो के साथ कमेंट भी किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘अगर वे किसान थे, तो भिंडरावाले की तस्वीर और खालिस्तान की मांग वाली टी शर्ट पहने और हाथों में डंडे तथा ईंट के टुकड़े लेकर गाड़ियों पर हमले क्यों कर रहे थे? इस तरह के सवाल उठने लगे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,376फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें