27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाPSLV-C52 लॉन्च, EOS-04 साथ 2 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे

PSLV-C52 लॉन्च, EOS-04 साथ 2 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे

इसरो के मुताबिक पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट EOS-04 के साथ ही दो छोटे सैटेलाइट को भी PSLV-C52 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया जाएगा। अप्रैल में SSLV-D1 माइक्रोसैट की लॉन्चिंग होगी। हालांकि किसी भी लॉन्चिंग की तय तारीख आखिरी वक्त तक बदली जा सकती है। क्योंकि किसी भी लॉन्च से पहले कई तरह के मानकों को देखना होता है।

Google News Follow

​​​भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस वर्ष के अपने पहले मिशन के तहत को सैटेलाइट लॉन्च किया । सोमवार को मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C52) को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। गौरतलब है कि यह मिशन इसरो का इस वर्ष का पहला मिशन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस वर्ष के अपने पहले मिशन के तहत सोमवार को सैटेलाइट लॉन्च किया है। ये प्रक्षेपण सोमवार की सुबह 5:59 बजे मिशन पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C52) का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरो ने सोमवार की सुबह PSLV-C52 मिशन के तहत 3 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। इसमें से एक EOS-04 रडार इमेजिंग है, जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान और बाढ़ और मौसम की स्थितियों के संबंध में हाई रिजोलेशन फोटोज भेजने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार PSLV-C52  के जरिए धरती का पर्यवेक्षण उपग्रह (EOS)- 04 अंतरिक्ष में भेजा गया है।

गौरतलब है कि इसरो ने जानकारी दी थी कि वह ​​सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर PSLV-C52  सैटेलाइट के प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण करेगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार सुबह 5.30 बजे से शुरू होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग से इसरो की योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य चंद्रयान -3 और गगनयान सहित 19 सैटेलाइट लॉन्च करना है।

इसरो के मुताबिक पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट EOS-04 के साथ ही दो छोटे सैटेलाइट को भी PSLV-C52 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया जाएगा। अप्रैल में SSLV-D1 माइक्रोसैट की लॉन्चिंग होगी। हालांकि किसी भी लॉन्चिंग की तय तारीख आखिरी वक्त तक बदली जा सकती है। क्योंकि किसी भी लॉन्च से पहले कई तरह के मानकों को देखना होता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें