31 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमक्राईमनामाBBC के दिल्ली मुंबई ऑफिस पर IT के छापे, विपक्ष बिफरा  

BBC के दिल्ली मुंबई ऑफिस पर IT के छापे, विपक्ष बिफरा  

कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिया गया है।  कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल बताया है   

Google News Follow

बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर आईटी की छापे के बाद राजनीति भी गरमा गई है। बताया जा रहा है कि ऑफिस स्टाफ को घर जाने के लिए कह दिया गया है। यह छापा दिल्ली और मुंबई में  मारे गए हैं। ये छापे 20-22 जगहों पर मारे गए हैं। कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिया गया है। वहीं कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल बताया है। टीएमसी की सांसद  महुआ मोइत्रा ने भी इसकी आलोचना की है।

बताया जा रहा है कि आईटी की यह रेड इंटरनेशनल टैक्स को लेकर किया गया है। छापे के बाद आईटी अधिकारियों के फोन जब्त कर उन्हें घर जाने को कह दिया गया है। वहीं दोपहर के शिफ्ट वाले कर्मचारियों को वर्क फॉर्म होम करने को कहा गया है। लंदन स्थित  बीबीसी कार्यालय को इस छापे की जानकारी दे दी गई है।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। विपक्ष इस कार्रवाई को गुजरात दंगों पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री को जोड़ कर देखकर सरकार की आलोचना की है। बीबीसी  की मुंबई में दो कार्यालय हैं। एक बीकेसी में दूसरा खार में स्थित है।  दिल्ली में  स्थित इमारत में बीबीसी की ऑफिस पांचवी छटवीं और ग्यारह फ्लोर पर है।

बताया जा रहा है कि तीनों फ्लोर पर आईटी के 15 से 20 कर्मचारी मौजूद हैं। इमारत के आसपास दिल्ली पुलिस को तैनात किया गया है बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इनकम टैक्स को लेकर की जा रही है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम एक ओर अडानी  मामले में हम जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं। उधर , दूसरी ओर  बीबीसी के कार्यालय पर कार्रवाई हो रही है। विनाशकाले  विपरीत बुद्धि…

ये भी पढ़ें

शेयरों की गड़बड़ी मामले में अडानी ग्रुप को मॉरीशस ने दी क्लीनचिट  

अमित शाह ने त्रिपुरा चुनाव पर कही बड़ी बात, बन सकती है BJP सरकार 

अडानी हिंडनबर्ग विवाद: अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया कही ये बात   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें