29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाअखिलेश यादव के करीबियों पर आईटी की छापेमारी  

अखिलेश यादव के करीबियों पर आईटी की छापेमारी  

Google News Follow

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित आवास पर शनिवार को आयकर विभाग ने शनिवार को छापेमारी की। वाराणसी से आई-टी अधिकारियों की एक टीम शनिवार की सुबह मऊ पहुंची और सहदतपुरा इलाके में राजीव राय के घर पर सुबह करीब सात बजे तलाशी शुरू की। सपा नेता और उनका परिवार पिछले दो घंटे से घर में बंद है।

छापेमारी की सूचना पर सपा कार्यकर्ता राय के आवास के बाहर जमा हो गए और हंगामा किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि राजीव राय पर आयकर विभाग के छापे टैक्स चोरी के संदेह में हैं। आई-टी विभाग मैनपुरी में आरसीएल समूह के मालिक मनोज यादव  और लखनऊ में जैनेंद्र यादव के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहा है। दोनों लोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।

मैनपुरी में, IT अधिकारी 12 वाहनों में पहुंचे और मनोज यादव के आवास को घेर लिया। किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं है। अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लखनऊ के अंबेडकर पार्क इलाके में जैनेंद्र यादव के घर की भी तलाशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सपा नेताओं के यहां छापेमारी के बाद पार्टी समर्थको द्वारा नारेबाजी की जा रही है। वही, छापेमारी वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

ये भी पढ़ें

UP को चुनावी पिच के लिए तैयार कर रहे पीएम, दस दिनों में करेंगे 4 दौरा 

जन विश्वास यात्रा से BJP विरोधियों को देगी मात, कल UP में जुटेंगे दिग्गज      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें