29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाजायसवाल-गिल ने जीता भरोसा, तेंदुलकर बोले- प्रभावित हूं प्रदर्शन से!

जायसवाल-गिल ने जीता भरोसा, तेंदुलकर बोले- प्रभावित हूं प्रदर्शन से!

पहले दिन खेल खत्म होने पर जायसवाल ने अपने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय था।

Google News Follow
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की पारियों से प्रभावित हैं। यशस्वी जायसवाल ने एजबेस्टन में 87 रन की पारी खेली, जबकि पहले दिन की समाप्ति तक कप्तान शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद रहे।

सचिन तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद से लय बना दी। वह सकारात्मक, निडर और समझदारी से आक्रामक थे। शुभमन गिल हमेशा की तरह शांत रहे। दबाव में स्थिर, डिफेंस में मजबूत और पूरी तरह कंट्रोल में। दोनों खिलाड़ियों की पारियां बेहद क्लासी रहीं। बढ़िया खेला, लड़कों!”

पहले दिन खेल खत्म होने पर जायसवाल ने अपने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय था।

जायसवाल ने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तरह से गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह कमाल के हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना अविश्वसनीय है। एक कप्तान के तौर पर भी, वह कमाल के हैं। मुझे लगता है कि वह इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि उन्हें टीम के लिए क्या करना है। हम जो करने जा रहे हैं, उसमें हमें पूरा भरोसा है।”

जायसवाल ने आगे कहा, “हम सभी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं, और यह विचार उस खिलाड़ी के लिए है, जो खेल को गहराई तक लेकर जाने के लिए तैयार है। हम सभी एक ही मानसिकता में हैं।”

इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी गिल के शानदार प्रदर्शन को सराहा है। क्रिस वोक्स ने कहा, “ऐसा लगा कि हम उन्हें एलबीडब्लू आउट करने के करीब थे, जहां उनकी गेंद थोड़ा अंदरूनी किनारा ले गई। इसके अलावा ऐसा लगा कि वह लगभग हर चीज को नियंत्रित कर रहे थे। इसका श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने बहुत अच्छा खेला। यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ा शतक है।”

बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट की बात करें, तो भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 310 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 15 के स्कोर पर पहला झटका लग चुका था, लेकिन यहां से यशस्वी जायसवाल ने टीम को संभाला।

जायसवाल ने 107 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद गिल ने नाबाद 114 रन बनाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। गिल के अलावा रविंद्र जडेजा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक दो विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत-फ्रांस ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और ड्रोन रोधी युद्धाभ्यास किया! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें