अभ्यास के दौरान भारत और फ्रांस की सेनाओं ने भविष्य के युद्धों को ध्यान में रखकर इस युद्धाभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली का समावेश किया। इसके अलावा, ड्रोन रोधी अभियानों जैसे विषयों पर संयुक्त प्रशिक्षण किया। यह पूरा अभ्यास फ्रांस में आयोजित किया गया।
अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने कॉम्बैट शूटिंग, अर्बन वॉरफेयर और अवरोध पार प्रशिक्षण भी किया। इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और ड्रोन रोधी क्षमता युद्धों का रुख निर्धारित करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच आयोजित यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का समापन हो गया। यह संयुक्त युद्धाभ्यास फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कावालरी में आयोजित किया गया था। दोनों सेनाओं ने एक भव्य समारोह के साथ युद्धाभ्यास के समापन की घोषणा की।
भारत का मानना है कि यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, विश्वास और सामरिक समन्वय को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।
भारतीय सेना के मुताबिक, फ्रांस में हुए इस सैन्य प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण एक लगातार 96 घंटे चलने वाला फील्ड अभ्यास रहा।
सिंगला ने भारतीय सैनिकों के पेशेवर रवैये और भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान की सराहना की। ‘शक्ति’ अभ्यास भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक एकता का प्रतीक है।
किश्तवाड़ मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, रुक-रुक कर गोलियां चलीं!
