27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर: बारामूला में भीषण आग से दो घर जलकर राख!

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में भीषण आग से दो घर जलकर राख!

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार इलाके में स्थित सुदूर गांव खाचादारी जेहमपोरा में रविवार देर रात एक भीषण आग की घटना में दो रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। यह मकान स्थानीय निवासी गुलाम रसूल बनिया के बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों के पास कुछ भी बचाने का समय नहीं मिला। लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

निवासियों का दावा है कि गांव तक जाने वाली सड़क की बेहद खराब हालत के कारण अग्निशमन सेवा के पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों में से एक ने कहा, “जर्जर सड़क के कारण दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। जब तक वे पहुंचे, तब तक सब कुछ जल चुका था।”

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और बेहतर बुनियादी ढांचे की उनकी मांग को प्रशासन ने लंबे समय से अनसुना किया है, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी आपदाओं में जानमाल का नुकसान बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर आपातकालीन सेवाओं की अपर्याप्त व्यवस्था और सुदूर क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने और सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।

प्रभावित परिवारों ने तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है, जबकि अन्य ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क मरम्मत और अग्निशमन सेवाओं को बेहतर करने की अपील की है।

वहीं बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पीर मोहल्ला इलाके में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में तीन रिहायशी घर और तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यहां आग रहस्यमय परिस्थितियों में लगी, जिसने कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों, दमकल विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में हाथ बंटाया लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद ही उस पर नियंत्रण पाया जा सका।
यह भी पढ़ें-

येलो टॉप में मोनालिसा का ग्लैमरस, फैंस बोले- ‘दिलों की रानी हो आप!’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें