30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियायेलो टॉप में मोनालिसा का ग्लैमरस, फैंस बोले- 'दिलों की रानी हो...

येलो टॉप में मोनालिसा का ग्लैमरस, फैंस बोले- ‘दिलों की रानी हो आप!’

डांस और अपने यूनिक स्टाइल के चलते वह सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। 

Google News Follow
भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। डांस और अपने यूनिक स्टाइल के चलते वह सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा येलो कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ है। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ‘आप हमारे दिलों की रानी हो’
दूसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या लग रही हो आप’
अन्य यूजर ने लिखा- ‘तुम लाखों में एक हो’

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों सुपरनैचुरल शो ‘श्मशान चंपा’ में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं। ‘श्मशान चंपा’ टेलीविजन की पसंदीदा ‘डायन’ मोनालिसा को उनके सबसे पसंदीदा अवतार में वापस लाता है, इससे प्रशंसकों में उत्साह देखा जा सकता है। यह शो शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

उल्लेखनीय है कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, सभी में तहलका मचाया हुआ है। उन्होंने टीवी सीरियल ‘नजर’ में ‘डायन’ का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘नमक इश्क का’, ‘बेकाबू’, ‘लाल बनारसी’, ‘आखिरी दास्तान’ जैसे शोज में भी काम किया।

उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से भी पॉपुलैरिटी हासिल की, जिसमें मनवीर गुर्जर विनर रहे। वह ‘बंटी और बबली’, ‘ब्लैकमेल’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘काफिला’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

देवदारु : आयुर्वेदिक गुणों का खजाना, जो दिलाए कई रोगों से छुटकारा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें