29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाबिहार में जंगलराज? पत्रकार को दिनदहाड़े मारी गोली, BJP नीतीश पर हमलावर ...

बिहार में जंगलराज? पत्रकार को दिनदहाड़े मारी गोली, BJP नीतीश पर हमलावर   

अररिया के रहने वाले विमल यादव को शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मर कर हत्या कर दी।  

Google News Follow

बिहार में जंगलराज जारी है। शुक्रवार को दिनदहाड़े एक पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अररिया के रहने वाले विमल यादव उर्फ़ पप्पू का शुक्रवार को सुबह किसी दरवाजा खटखटाया उसके बाद जबवे बाहर निकले तो बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां उनके सीने में उतार दिए। विमल यादव दैनिक जागरण अखबार के प्रखंड  रिपोर्टर थे। दो साल पहले उनके भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इस केस में विमल यादव  मुख्य गवाह थे। वहीं इस घटना के बाद बीजेपी नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं।

वहीं, खबरों में कहा जा रहा है कि इस केस में मुख्य गवाह होने के कारण उन्हें गोली मारी गई। बदमाशों ने उन्हें गवाही नहीं देने के लिए कई बार धमका चुके हैं। बावजूद इसके विमल यादव ने कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान अपने भाई के हत्यारों के खिलाफ गवाही भी दी थी। अब उन्हें भी गोली मार दी गई। बताया जाता है कि विमल यादव के भाई गब्बू यादव की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। जो सरपंच थे।
कहा जाता है कि गब्बू यादव सरपंच रहते अपराधियों पर नकेल कसी थी। इसकी वजह से उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी थी। विमल यादव दो भाई थे। दोनों भाइयों को बदमाशों ने गोली मार कर ह्त्या कर दी। अब उनके घर में केवल बूढ़े पिता बचे है। अपने छोटे भाई की हत्या के बाद विमल यादव के ही  कंधे पर घर का भार था। उनके घर की देखभाल कौन करेगा। यह सवाल खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें 

लालू यादव की बढ़ेगी मुश्किलें, CBI ने जमानत रद्द कराने पहुंची सुप्रीम कोर्ट

कौन है मुशाल मलिक जिसे पाकिस्तान की सरकार में मिला राज्य मंत्री का दर्जा    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें