29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड: जमशेदपुर में लूटा डेढ़ करोड़ का सोना 18 घंटे में बरामद!

झारखंड: जमशेदपुर में लूटा डेढ़ करोड़ का सोना 18 घंटे में बरामद!

पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।  

Google News Follow
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में चाकुलिया स्थित पुराना बाजार में स्वर्ण कारोबारी से लूटा गया डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का सोना बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र निवासी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी बिरसा चौक के पास ‘प्राप्ति ज्वेलर्स’ नामक प्रतिष्ठान चलाते हैं। हर शाम को दुकान बंद करने के बाद वह कीमती आभूषण और जेवरात दुकान से घर ले जाते हैं।

सोमवार की शाम 8.15 बजे बजे दुकान बंद करने के बाद जेवरात भरा बैग लेकर मिस्त्रीपाड़ा स्थित अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे ही थे तो बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने अरुण नंदी की गर्दन पर चाकू रखकर और पिस्तौल दिखाकर उनका बैग लूट लिया।

बैग में करीब डेढ़ किलोग्राम सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद थे। लूटपाट के बाद भागते अपराधियों को पकड़ने के लिए अरुण नंदी ने शोर मचाया। बदमाशों को पकड़ने के लिए लोग भी दौड़े, लेकिन पिस्तौल दिखाकर गोली चलाने की धमकी देते हुए लुटेरे भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। अपराधी पश्चिम बंगाल की ओर फरार हुए थे।

चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटे के बाद पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना पुलिस के सहयोग से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें औरंगाबाद (बिहार) का रफीगंज निवासी मो. रफीक और जमशेदपुर का बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जमशेदपुर के चाकुलिया थाना लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें-

बंगाल में महिलाओं का सम्‍मान नहीं : भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें