मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने इशांक को 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र, और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक के माता-पिता और उनके कोच को भी सम्मानित किया।
सीएम सोरेन ने राज्य की खेल नीति पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक प्रभावी खेल नीति बनाई है, जिसके तहत खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।
उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में तैराकी प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में और भी ‘इशांक’ तैयार किए जा सकें। इशांक सिंह ने 30 अप्रैल को इस कठिन समुद्री जलडमरूमध्य को पार कर दुनिया को अपनी क्षमता का परिचय दिया था। इस उपलब्धि के बाद से ही उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से प्रशंसा मिल रही है।
इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम और झारखंड तैराकी संघ के शैलेंद्र तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मात्र 90 रुपए ने बदल दी थी गिरिजा देवी की किस्मत, ऐसे बनीं ‘ठुमरी की रानी’!



