28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाजेपी नड्डा ने CM योगी की तारीफ, जानिए किसको कहा इतनी छोटी...

जेपी नड्डा ने CM योगी की तारीफ, जानिए किसको कहा इतनी छोटी सोच

Google News Follow

लखनऊ। भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने सीएम योगी सरकार के चार साल के कार्यों की सरहाना की। वहीं, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कसा तंज। उन्होंने कहा कि यूपी के एक नेता के पिता ने वैक्सीन लगवाई। अब बेटा जी भी तैयार हैं। यह सोच उनके स्तर को बताता है। जिसकी इतनी छोटी सोच है।

नड्डा ने प्रदेश के सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार साल से शासनकाल में अब यूपी देश का लीडिंग स्टेट बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में बच्चा पैदा होता था तो एक शब्द कर्फ्यू सुनता था पिछले चार साल में एक भी कर्फ्यू नहीं लगा, कोई दंगे नहीं हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना ही उन्होंने कहा कि यूपी के एक नेता कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन कहते थे। उनके पिता ने वैक्सीन लगवाई। अब बेटा जी भी तैयार हैं। यह सोच उनके स्तर को बताता है। जिसकी इतनी छोटी सोच है वह यूपी जैसे प्रदेश का नेता बनने की इच्छा पालते हैं। यूपी की जनता ने इनका जवाब दिया है आगे भी मुहतोड़ जवाब देगी। पीएम नरेंद्र मोदी के काशी से जुड़ने के बाद काशी राजनीति का उद्गम स्थल बना है। इसने यूपी ही नहीं देश की राजनीति को परिवर्तित किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी ताकत के साथ विकास के काम में जुटे हैं। पहले जातीय आधार पर राजनीति, सत्ता का दुरुपयोग करके किसी समाज को प्रताड़ित करना यूपी का “आर्डर आफ द डे” बन गया था। नड़्डा ने कहा कि यूपी में कोरोनाकाल में बहुत अच्छा काम किया है। गुरुवार को इसकी तारीफ प्रधानमंत्री ने काशी में की थी। आस्ट्रेलिया के सांसद भी यूपी की प्रशंसा करते हैं। यहां के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हैं। वह कहते हैं कि यदि यूपी का सीएम हमें मिलता तो वह संभाल पाता। यह बताता है कि दुनिया भी यूपी की क्षमता को मान रही है। उन्होंने कहा कि नौ महीने में कोरोना की दो-दो वैक्सीन तैयार होकर आ गई। वैक्सीन बनाकर नया गौरव देश को दिया। इस पर कुछ मंदबुद्धि व छोटी बुद्धि के नेता क्या जवाब दे रहे थे। बोल रहे थे इसका थर्ड ट्रायल नहीं हुआ है। हमको मौत के साये में मत ढकेलो। नड्डा ने कहा कि दिसंबर तक देश में 135 करोड़ वैक्सीन बन जाएंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें