26 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनिया'मै महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता'

‘मै महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता’

 कालीचरण महाराज ने कहा कि मुझे अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है

Google News Follow

Related

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए ‘धर्म संसद’ में कालीचरण महाराज द्वारा दिए गए बयान से खलबली हुई है। कालीचरण महारज के बयान पर रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अब एक बार फिर कालीचरण महाराज ने अपने बयान  को सही ठहराते हुए एक वीडियो जारी किया ही। जिसमें उन्होंने कहा है कि  मुझे अपने बयान पर पछतावा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे मौत मंजूर है। अगर मुझे फांसी पर भी चढ़ा दोगे  तो भी मेरा बयान नहीं बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि मै महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता।

बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने  महात्मा गांधी के ऊपर विवादित टिप्पणी की थी और नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी। जिस पर बवाल हो गया था। उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने रायपुर के टिकरापारा में केस दर्ज कराया था।

अब कालीचरण महाराज ने एक दूसरी वीडियो जारी कर कहा है कि वे अपने बयान पर अडिग हैं, उन्हें भले फांसी पर चढ़ा दिया जाए लेकिन उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने अपने नए वीडियो में कहा है कि महात्मा गांधी के खिलाफ मेरे द्वारा बोले गए अपशब्द को लेकर केस दर्ज कराया गया है। इस पर मुझे कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि मै महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता। उन्होंने आगे कहा कि अगर सच बोलने की सजा मौत है तो वह मुझे मंजूर है।

ये  भी पढ़ें 

अकोला में कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज

 ‘धर्म संसद’ में  विवादित टिप्पणी, कालीचरण महाराज पर केस दर्ज 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें