27 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाविजय दिवस: बोले सीएम योगी, जवानों का बलिदान कौम को देता है...

विजय दिवस: बोले सीएम योगी, जवानों का बलिदान कौम को देता है नई जिंदगी

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। सीएम योगी कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।  उन्होंने इस दौरान कहा कि जब एक जवान शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी मिलती है और हमें प्रेरणा देते हैं। बता दें कि आज देशभर में कारगिल विजय दिवस बड़े ही जोर शोर से मनाया जा रहा है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि सैनिक की शहादत ही कौम की जिंदगी होती है। एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। भारत माता के वीर सपूतों की सतर्कता, सजगता और मातृभूमि के लिए समर्पण व अद्भुत बलिदान के कारण ही हम सब न केवल स्वाधीनता का अनुभव करते हैं, बल्कि एक सुरक्षित माहौल में चैन की नींद भी लेते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडेय, मेजर रितेश शर्मा के पिता सत्यप्रकाश शर्मा और सुनील जंग की मां बीना महत को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी उपासना विधियां, खानपान, रहन-सहन, बोली-भाषा अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हमारा धर्म एक है और वह धर्म है राष्ट्र धर्म। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से प्रदेश के युवाओं को सैन्य सेवाओं से जोड़ने हेतु तेजी से सैनिक स्कूलों की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में चार सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। गोरखपुर में 5वें का शिलान्यास हो चुका है। हमारा प्रयास है कि हर कमिश्नरी में एक सैनिक स्कूल हो।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,315फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें