29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBJP MLAअतुल भातखलकर का सवाल,भास्कर जाधव को क्या अपना बाउंसर बनाकर ले...

BJP MLAअतुल भातखलकर का सवाल,भास्कर जाधव को क्या अपना बाउंसर बनाकर ले गए थे उद्धव ठाकरे?

Google News Follow

मुंबई। प्रलयंकारी बारिश से बेहाल कोंकण की स्थिति का जायजा लेने रविवार को वहां के दौरे पर गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले में शामिल शिवसेना विधायक भास्कर जाधव की इस दौरान स्थानीय आपदाग्रस्तों से की गई हुज्जतबाजी को लेकर चारों तरफ राज्य सरकार की थू-थू हो रही है। भास्कर जाधव की इस बदसलूकी पर महाराष्ट्र भाजपा के अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर ठेठ मालवणी बोली में ठाकरे सरकार पर एकदम सटीक प्रहार करते हुए कहा गया है कि ‘जनता तुमचो ह्यो माज उतरवल्या शिवाय रव्हची नाय !’ (जनता तुम्हारी यह चर्बी उतारे बिना नहीं मानेगी)।

आपबीती सुनाती महिला पर उठाया हाथ

भास्कर जाधव इस दौरे में साए की तरह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ लगे थे और इस दौरान मुख्यमंत्री को रो-चीखकर अपनी-अपनी व्यथा सुना रहे नागरिकों को धैर्य बंधाना तो दूर की बात, जाधव उनसे बदसलूकी करते दिखे। बड़ी हैरानगी की बात है कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने जाधव के इस रवैए पर न तो उन्हें रोका-टोका और न ही समझाते दिखे। इस दरमियान भास्कर जाधव एक महिला के उठाए सवाल के जवाब में आनाकानी करते नजर आए, जबकि एक अन्य महिला पर तो उन्होंने सीधे-सीधे हाथ ही उठा दिया था।

सत्ता की मस्ती यहां भी नहीं गई

इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अतुल भातखलकर ने भी ट्विटर के जरिए भास्कर जाधव पर हमला करते हुए कहा है कि कैसी चर्बी चढ़ी है इन्हें ? जनता के आंसू तक नहीं दिख रहे हैं। यहां भी सत्ता की मस्ती से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए सवाल दागा है कि चिपलून दौरे पर क्या वे अपने संग जाधव को खादी का कुर्ता पहना बाउंसर बना कर ले गए थे? देखो तो सही, संकट में फंसी जनता पर यह किस तरह हाथापाई कर रहा है? कैसी चर्बी आई है इन्हें, जनता के आंसू तक नहीं दिखते ?

इस ‘पुरुषार्थ’ से धन्य हो गए होंगे बालासाहेब!

महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्षा चित्रा वाघ ने भी भास्कर जाधव पर निशाना साधा है। भास्कर जाधव के महिला पर हाथ उठाने का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने तंज कसा है कि यह ‘पुरुषार्थ’ दिखाए जाने की वजह से आदरणीय बालासाहेब धन्य हो गए होंगे !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें