29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाफिर अपमान: 'फ़ारसी है हिन्दू शब्द, इसका मतलब बहुत गंदा है' ...

फिर अपमान: ‘फ़ारसी है हिन्दू शब्द, इसका मतलब बहुत गंदा है’  

 कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी  

Google News Follow

Related

कहा जाता है कि जैसा राजा वैसी प्रजा। सही बात है। कांग्रेस और कांग्रेसी आज भी हिन्दू धर्म को समझ नहीं पाए। वैसे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कभी कभार हिन्दू धर्म पर खूब लंबी चौड़ी लेकर देते हैं लेकिन उन्होंने अपने नेताओं को इसकी घुंटी पिलाने की कोशिश नहीं की। तो जैसे राहुल गांधी है वैसे ही उनके नेता भी हैं। यही वजह है कि कांग्रेस नेता जब तब हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलते रहते हैं और हिन्दू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। एक बार फिर एक कांग्रेसी नेता ने हिन्दू समुदाय को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। इस बार यह जिम्मेदारी कर्नाटक कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने उठाई है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हिन्दू शब्द भारत का है ही नहीं। हिन्दू शब्द फ़ारसी है। जिसका अर्थ बहुत गंदा है। जिस पर भारत में बात नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां के लोगों  पर एक शब्द और एक धर्म जबरदस्ती थोपा जा रहा है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस पर बहस होनी चाहिए।

बात दें कि सतीश जारकीहोली कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पन्नी इलाके में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने यह विवादित बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू शब्द कहां का है। भारत का इससे क्या सम्बन्ध है। आपका कैसे हो गया हिन्दू। चर्चा होनी चाहिए। आपका यह शब्द नहीं है।   फिर आप इसको सिर पर बैठकर क्यों रखें हैं। अगर इसका मतलब आपको समझ में आ गया  तो आपको शर्म आएगी। हिन्दू का जो मीनिंग है वह बहुत गंदा है। कहीं का धर्म ,कही का शब्द लाकर आप हम पर थोप रहे हैं।

इसके बाद बीजेपी ने इस हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा कि शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिन्दुओं को भड़काने और उनका अपमान करते हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दू शब्द का मतलब बहुत गंदा है। संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है।

ये भी पढ़ें 

मनीष की मुश्किलें बढ़ाएंगे दिनेश अरोड़ा? बनेंगे सरकारी गवाह 

‘2024 में बीजेपी ही जीतेगी’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें