29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनिया'कांग्रेस नेता के टिप्पणी की वजह से हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता...

‘कांग्रेस नेता के टिप्पणी की वजह से हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या’

कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने डीके शिवकुमार पर लगाया आरोप 

Google News Follow

कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने शिवमोग्गा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के लिए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि रविवार रात शिवमोग्गा जिले में हुई हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार पर “मुस्लिम गुंडों को उकसाने” का आरोप लगाया है।

मालूम हो कि कर्नाटक में पहले से ही हिजाब विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। राज्य में हिजाब विवाद को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी इसके समर्थन और विरोध में आंदोलन और प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

ईश्वरप्पा ने कहा कि मुस्लिम गुंडों ने उसे मार डाला है। डीके शिवकुमार के हालिया बयान के कारण ऐसा हुआ है।बता दें कि कांग्रेस नेता ने कहा था राष्ट्रीय ध्वज हटाने और उसको फहराने संबंधित बयान दिया था। मंत्री ने कहा कि शिवकुमार का बयान उकसावे का काम किया और   मुस्लिम गुंडों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”डीके शिवकुमार ने पहले आरोप लगाया था कि शिवमोग्गा के एक कॉलेज में तिरंगा हटाकर वहां भगवा झंडा फहराया गया।

ये भी पढ़ें 

 

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव, धारा 144 लागू   

गढ़चिरौली : विस्फोटक ले जा रहे 4 नक्सल समर्थक गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें