25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामागढ़चिरौली: विस्फोटक ले जा रहे 4 नक्सल समर्थक गिरफ्तार

गढ़चिरौली: विस्फोटक ले जा रहे 4 नक्सल समर्थक गिरफ्तार

गिरफ्तार नक्सलियों में नक्सलियों के शीर्ष नेता रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता समेत तीन अन्य महिला नक्सली भी शामिल है। इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

Google News Follow
​महाराष्ट्र पुलिस की गढ़चिरौंजी रेंज की पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली है, जब उसने रविवार को 4 नक्‍सल समर्थकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विस्‍फोटक पदार्थ मिला है| ये सभी उक्त विस्फोटक पदार्थ को तेलंगाना से छत्‍तीसगढ़ ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हथियार और गोला बारुद के साथ पुलिस कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इसी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को पकड़ा था। इसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने गश्त के दौरान कमारगुडा और कोंडासावली शिविरों के पास तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें चारों नक्सली पकड़े गए। नक्सिलयों के पास से तीन तीन किलोग्राम के दो टिफिन बम, वायरलेस सेट, माओवादी वर्दी समेत कई और सामान बरामद हुए थे।

छत्तीगगढ़ के अलावा झारखंड में भी 15 लाख के इनामी नक्सली समेत 10 अन्य नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने अपने ऑपरेशन के दौरान 15 लाख के इनामी नक्सली बलराम​​ उरांव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में नक्सलियों के शीर्ष नेता रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता समेत तीन अन्य महिला नक्सली भी शामिल है। इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

यह भी पढ़ें-

चंबल नदी में गिरी कार : दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें