25 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामाCBI का कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर रेड, 250 चीनियों के बनवाये...

CBI का कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर रेड, 250 चीनियों के बनवाये वीजा    

Google News Follow

Related

सीबीआई ने पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर बड़ा आरोप लगाया है। सीबीआई का कहना है कि कार्ति चिदंबरम ने 50 लाख घुस के बदले उन्होंने 250 चीनियों का भारतीय वीजा बनवाया है। कहा जा रहा है कि ये सभी पंजाब में चल रहे एक प्रोजेक्ट में काम के लिए आये थे। इस संबंध की जानकारी सीबीआई के हवाले से दी गई है। वहीं, मंगलवार को सुबह सीबीआई ने दिल्ली क्ससे लेकर चेन्नई तक कार्ति चिदंबरम के सात ठिकानों की छापेमारी की। जिसमें ओडिशा, मुंबई , दिल्ली , कर्नाटक और पंजाब में यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि 250 लोगों ने पंजाब के मानसा में चल रहे पावर प्रोजेक्ट में काम के लिए आये थे। अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट एक निजी कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम जिस घर में रह रहे हैं  वहां भी छापेमारी की गई। सीबीआई इस बात की जांच में जुटी है की यह वीजा किस समय दिलाये गए थे। क्योंकि वीजा गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। कहा जा रहा है कि जांच में कई अधिकारी भी नप सकते हैं। बहरहाल, बता दें कि पी चिदंबरम 2003 से 2008 तक गृह मंत्री थे।

ये भी पढ़ें 

बुलंद आवाज की गूंज: न्यूज़ डंका को मिला ‘देवर्षि नारद’ पुरस्कार!

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले बाबा? अब 20 लोग ही पढ़ सकेंगे नमाज   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें