28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाहज हाउस बनाने की फिराक में केजरीवाल यूं हुए फेल....जानें वो कैसे?

हज हाउस बनाने की फिराक में केजरीवाल यूं हुए फेल….जानें वो कैसे?

Google News Follow

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के द्वारका सेक्टर 22 में हज हाउस बनाने के अपने प्रयास से स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के कारण हट जाना पड़ा है। उनके इस प्रयास का 360 खाप पंचायतों ने जमकर विरोध किया था।

360 खाप पंचायतों सहित बड़ी संख्या में स्थानीयों का था विरोध

दिल्ली भाजपा के प्रभारी आदेश गुप्ता ने क्षेत्र में स्कूलों,अस्पतालों और कॉलेजों की कमी की ओर संकेत करते हुए केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि महज राजनीतिक लाभ के लिए विशेष समुदाय का समर्थन किया जा रहा है। उनका कहना है कि द्वारका के सेक्टर 22 में हज हाउस 360 खाप पंचायतों के अलावा क्षेत्र के स्थानीय लोगों और ग्रामीण लोगों की इच्छा के खिलाफ होगा, जबकि वास्तविक दिल्लीवासी ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके खिलाफ जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

लोगों को चाहिए अस्पताल-स्कूल-कॉलेज, हज हाउस नहीं

उन्होंने कहा, ‘जिस इलाके में हज हाउस बनना था, वहां बड़ी संख्या में मुसलमान नहीं रहते हैं, थोड़ा- बहुत जो रहते भी हैं, उन्हें अस्पताल, स्कूल या कॉलेज चाहिए, हज हाउस नहीं।’ आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड की मालिकाना जमीन के कई भूखंड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हैं और उनमें से किसी पर भी हज हाउस बनाया जा सकता है। दिल्ली भाजपा ने द्वारका सेक्टर 22 में किसी भी हाल में हज हाउस नहीं बनने देने का फैसला किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें