27.9 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर बोले केरल के राज्यपाल

कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर बोले केरल के राज्यपाल

एक भारतीय होने पर शर्म आती है-  आरिफ मोहम्मद खान

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बांगर गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मंगलवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की जा रही कश्मीरी पंडितों की हत्या पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि ‘एक भी हत्या, किसी मासूम की हत्या, इससे बड़ा जघन्य अपराध कोई हो ही नहीं सकता और भारतीय होने के नाते उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है।’ उन्होंने कहा कि ‘‘अगर मेरे देश के एक भी व्यक्ति को अपना घर छोड़ना पड़े और शरणार्थी बनना पड़े तो इसे लेकर जितनी शर्म करें उतना कम है।

दरअसल  पूर्ववर्ती राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर में कश्‍मीरी पंडित पूरन कृष्ण की हत्‍या के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बाद मीडिया से फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि ये बंद होने वाला नहीं है, जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता है, ऐसा चलता रहेगा।’ हालांकि इस बात को लेकर जब खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला अपने पद की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए किसी राजनीतिक विषय पर टिप्पणी नहीं करना चाहते थे।

हालांकि खान ने भविष्य में चीजें सुधरने की आशा जताते हुए कहा कि इस वक्त जम्मू- कश्मीर का प्रशासन, इसे नियंत्रित करने की भरसक कोशिश कर रहा है। महिलाओं की स्थिति बदतर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की जो स्थिति होनी चाहिए वह नहीं है, लेकिन इसे बदतर कहना ठीक नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं में चेतना पैदा हुई है, पहले 12-13 वर्ष की बच्ची दरवाजे की चौखट पर पैर नहीं रख सकती थी, लेकिन पिछले कई साल से बसी गांव की 50 से ज्यादा लड़कियां शिक्षा लेने के लिए साइकिल चलाकर सात किलोमीटर दूर जाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की हालत बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के बनाये गये कानून के जरिये बदली है। हालांकि खान ने यह भी कहा कि यह सब जानते हैं कि बाबा साहब ने संविधान बनाया है लेकिन इस बारे में कम बात होती है कि भारत में महिलाओं की हालत जो बदली है वह बाबा साहब के लाए गए कानून के जरिए हुआ है।

ये भी देखें 

आईएसआई के निशाने पर पीएम मोदी सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें