पाकिस्तान की जर्जर अर्थव्यवस्था पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण और भी बड़ी महंगाई की चपेट में आयी है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब केरोसिन की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान सरकार के फैसले सीधे-सीधे आम लोगों के घरेलू खर्च और जीवन-यापन की लागत पर पड़ने लगे है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केरोसिन की कीमतें बढ़ाई गई है। नई कीमत के अनुसार केरोसिन 433.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो चुका है। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट, विदेशी मुद्रा की कमी और IMF की शर्तों से जूझ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अभी भी ईंधन पर आंशिक सब्सिडी दे रही है। पेट्रोल पर 95.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 203.88 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी तेल कंपनियों को दी जा रही है। इसके बावजूद केरोसिन के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा असर पड़ रहा है, क्योंकि इसका उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में बड़े पैमाने पर होता है।
दौरान पाकिस्तान में जेट ईंधन की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को पाकिस्तान सरकार ने वाणिज्यिक फ्लाइट्स के लिए जेट ईंधन की कीमत में 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जिसके बाद इसकी कीमत 476.97 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। यह पिछले 28 दिनों में पांचवीं बार की गई बढ़ोतरी है। 1 मार्च से अब तक जेट ईंधन की कीमत में कुल 288 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।
जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों और कमी के चलते एयरलाइंस की परिचालन लागत में भारी वृद्धि हुई है, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। घरेलू मार्गों पर कराची-इस्लामाबाद और कराची-लाहौर जैसे रूट्स के लिए एकतरफा किराया 40,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए भी तेजी से बढ़े हैं, जो 3 लाख से 7 लाख पाकिस्तानी रुपये के बीच पहुंच चुके हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक ऊर्जा संकट जारी रहता है, तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों और हवाई किरायों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों का यह दबाव आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को और अधिक कमजोर कर रहा है।
यह भी पढ़:
गर्मियों में इलायची का कमाल: गले की खराश, मुंह के छाले में राहत!
प्रधानमंत्री ने सराहा भारत में E20 का जोर; इथेनॉल ब्लेंडिंग से घटेगा तेल आयात
ईरान बनाम अमेरिका और इजरायल युद्ध: जानें पिछले एक महीनें में कितनी हुई मौतें, और कितना पैसा खर्च
लव जिहाद: बजरंग दल की दखल ने बचाई नाबालिग हिंदू लड़की की जिंदगी



