30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियामहाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिती, कहा-...

महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिती, कहा- सभी लोगों का कल्याण करें भगवान!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार (11 मार्च) को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया। पुजारी महेश के मार्गदर्शन में उनकी पूजा-अर्चना संपन्न हुई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गौरव शर्मा ने स्वागत किया।

दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर माथा टेका और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “भगवान महाकाल के दरबार में आने का मौका मिलना ही जीवन में सौभाग्य की बात होती है। भगवान महाकाल के दरबार में आकर और भस्म आरती में शामिल होकर मुझे प्रसन्नता मिली है। यहां आकर ऐसा लगा कि सभी लोग भगवान की आस्था में लीन हैं और उन्हें महाकाल से आशीर्वाद मिल रहा है। मुझे भी यहां आकर काफी अच्छा लगा है। मैं उनसे यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान सभी लोगों का कल्याण करें।”

यह भी पढ़ें:

16 से 20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन!

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर गर्व: पीसीबी अध्यक्ष नकवी

प्रधानमंत्री मोदी का मॉरीशस दौरा: गर्मजोशी से हुआ स्वागत और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

उन्होंने आगे कहा, “मेरी यही कामना है कि देश और दुनिया में सुख-समृद्धि बनी रहे और बाबा मुझे बार-बार अपने धाम बुलाते रहें, यही मेरी मंगलकामना है।” इस अवसर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भगवान महाकाल की तस्वीर सौंपी गई और उन्हें पटका देकर सम्मानित किया गया।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें