28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाPM नरेंद्र मोदी आज किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे 19...

PM नरेंद्र मोदी आज किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे 19 करोड़

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तहत आज यानी सोमवार को 9 वीं क़िस्त जाएगी। पीएम आज दोपहर को 12.30 बजे एक साथ 9.75 करोड़ लाभार्थी किसानों के अकाउंट में 19,500 करोड़ ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये संबोधित भी करेंगे।

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है। लाभार्थियों को यह रकम 2000 रुपये की 3 किस्तों में मिलती है। इस पैसे को डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाता है. इसके तहत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
बता दें कि पीएम किसान योजना की पहली किश्त फरवरी 2019, दूसरी किश्त 2 अप्रैल 2019, तीसरी किश्त अगस्त 2019, चौथी किश्त जनवरी 2020, 5वीं किश्त 1 अप्रैल 2020, छठी किश्त 1 अगस्त 2020, सातवीं किश्त दिसंबर 2020, आठवीं किश्त 1 अप्रैल 2021 में जारी की गई थी और 9वीं किश्त 9 अगस्त यानी आज जारी होने वाली है। पीएम मोदी ने 14 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक लाभ की आठवीं किश्त जारी की थी। दिसंबर 2018 में किसानों को डायरेक्ट सहायता देने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की गई थी।
उसके बाद से अब तक 11.5 करोड़ लोगों को इसके जरिए मदद मिल चुकी है। शुरुआत में इसका लाभ सिर्फ लघु एवं सीमांत किसानों को मिलता था, लेकिन बाद में इसे सभी के लिए लागू कर दिया गया। हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए कुछ पैमाना तय किया गया है, जिस पर खरा उतरने के बाद ही कोई इसका फायदा ले सकता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें