31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामा'होठों पर चुंबन और छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं': बॉम्बे हाईकोर्ट

‘होठों पर चुंबन और छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं’: बॉम्बे हाईकोर्ट

जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई ने हाल ही में दिए अपने एक आदेश में 14 वर्षीय लड़के के पिता द्वारा दर्ज की गई पुलिस शिकायत पर पिछले साल गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत दे दी |

Google News Follow

Related

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि होंठों पर चुंबन और शारीरिक अंगों को छूना भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक श्रेणी के अपराध नहीं है| कोर्ट ने एक नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोपी को जमानत देते हुए ये टिप्पणी की है|

जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई ने हाल ही में दिए अपने एक आदेश में 14 वर्षीय लड़के के पिता द्वारा दर्ज की गई पुलिस शिकायत पर पिछले साल गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत दे दी |

जस्टिस प्रभुदेसाई ने कहा कि वर्तमान मामले में अप्राकृतिक सेक्स का तत्व प्रथम दृष्टया प्रतीत नहीं होता है| उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) प्रथम दृष्टया संकेत देती है कि आवेदक ने पीड़ित के निजी अंगों को छुआ था और उसके होंठों को चूमा था लेकिन मेरे विचार में भारतीय दंड संहिता की  धारा 377 के तहत यह प्रथम दृष्टया अपराध नहीं है|

हाई कोर्ट ने आगे कहा कि आरोपी पहले से ही एक साल से हिरासत में बंद है और मामले की सुनवाई जल्द शुरू होने की अभी संभावना नहीं है| जस्टिस प्रभुदेसाई ने आरोपी को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए कहा, “उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, आवेदक जमानत का हकदार है|

यह भी पढ़ें-

‘कुछ’ बनने की लगन: मुंबई की झुग्गी बस्ती से पहुंचाया कैलिफोर्निया 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें