29 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियाआईपीएल 2026 में केएल राहुल का दोहरा शतक, रिकॉर्ड बना! 

आईपीएल 2026 में केएल राहुल का दोहरा शतक, रिकॉर्ड बना! 

वहीं आईपीएल में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने वाली ओवर ऑल सूची में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल (326 छक्के) पहले और डेविड वॉर्नर (210 छक्के) दूसरे स्थान पर हैं।

Google News Follow

Related

आईपीएल 2026 में केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। राहुल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि लंबे-लंबे छक्के और दर्शनीय चौके भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 5 छक्का लगाए। इस दौरान राहुल के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

केएल राहुल आईपीएल में बतौर ओपनर 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के 201 छक्के हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने 192 और रोहित शर्मा ने 148 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन 143 छक्के लगाकर भारतीय ओपनरों में चौथे स्थान पर हैं।

वहीं आईपीएल में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने वाली ओवर ऑल सूची में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल (326 छक्के) पहले और डेविड वॉर्नर (210 छक्के) दूसरे स्थान पर हैं।

राहुल आईपीएल 2026 के 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 433 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 छक्के और 42 चौके निकले हैं।

राहुल ने इसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों पर 9 छक्कों और 16 चौकों की मदद से नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। वहीं आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

केएल राहुल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ओपनिंग के अलावा मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। 2013 से अब तक खेले कुल 154 मैचों की 145 पारियों में 6 शतक और 43 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने कुल 5,655 रन बनाए हैं। इस दौरान 232 छक्के और 494 चौके उनके बल्ले से निकले हैं।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल री-पोल में ​72.43% मतदान, सियासी विवाद तेज हुए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,105फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें