26 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाजानिए पाकिस्तान ने क्यों जारी किये दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी...

जानिए पाकिस्तान ने क्यों जारी किये दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकानों के लिए 2.30 करोड़?  

Google News Follow

Related

पेशावर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के पाकिस्तान स्थित पुश्तैनी दो हवेलियों को खरीद कर संग्रहालय बनाने के लिए वहां की सरकार ने 2.30 करोड़ रूपये जारी किये है। यह राशि पुरातत्व विभाग ने पेशावर के उपायुक्त को सौंप दी है।
खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व निदेशक अब्दुस समद ने बताया कि सरकार दोनों घरों को अपने कब्जे में लेकर उसे नए सिरे से निर्माण कराएगी।उन्होंने आगे बताया कि सरकार की मंशा है कि दोनों इमारतों को संरक्षित कर लोगों को फिल्म उद्योग में दिलीप कुमार और राज कपूर के योगदान के बारे में बताया जाये।
खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने 6.25 मरला में निर्मित राजकपूर के घर और चार मरला में बने दिलीप कुमार के घर के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ रुपये और 80 लाख रुपये कीमत तय की है।राजकपूर का पैतृक निवास पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है, जिसका निर्माण उनके दादा दीवान बश्वेश्वर नाथ कपूर ने वर्ष 1918 से 1922 के बीच कराया था। दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान भी इसी इलाके में है।
मालूम हो कि मरला भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में जमीन की पैमाइश का पुराना पैमाना है और एक मरला 272.25 वर्ग फुट के बराबर होता है। राजकपूर की हवेली के मौजूदा मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये देने की मांग की है, जबकि दिलीप के घर के मौजूदा मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा कि सरकार को बाजार की कीमत 3.50 करोड़ रुपये में यह मकान खरीदना चाहिए।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें