25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाअपनी सजा के खिलाफ जाधव कर सकेंगे अपील, पाक संसद में विधेयक...

अपनी सजा के खिलाफ जाधव कर सकेंगे अपील, पाक संसद में विधेयक पास    

Google News Follow

पाकिस्तान की संसद ने कुलभूषण जाधव को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के निर्णय के अनुसार अपील करने का अधिकार देने के लिए एक विधेयक पारित किया। इसके तहत कुलभूषण जाधव देश के उच्च न्यायालयों में अपनी सजा के खिलाफ  अपील कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत विधेयक 2020 पाकिस्तान की संसद में पारित किया गया। बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली ने 10 जून को जाधव अपील करने का अधिकार देने के लिए यह विधेयक लाया था।

2020 में, इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद कुलभूषण जाधव के मामले में ICJ के फैसले के मद्देनजर नेशनल असेंबली में एक अध्यादेश पेश किया। पिछले साल 20 मई को ‘इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस रिव्यू एंड रिकॉन्सिडरेशन ऑर्डिनेंस 2020’ अधिनियमित किया गया था।

50 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में एक पाकिस्तानी सैन्य कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने जाधव को कांसुलर एक्सेस से इनकार करने और मौत को चुनौती देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था।

ये भी पढ़ें 

वीर दास पर कांग्रेस में दो फाड़: सिंघवी ने बताया गलत, तो थरूर-सिब्बल …    

UP: भाजपा का सपा से बदला,तुम एक MLC तोड़ोगे,तो हम चार तोड़ेंगे

योगी मेरा ही एडवांस वर्जन: उमा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें