30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाIndian Army Recruitment 2022: आवेदन की अंतिम तिथि आज, 191 पद

Indian Army Recruitment 2022: आवेदन की अंतिम तिथि आज, 191 पद

सेना में एसएससी (टेक) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) राउंड और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Google News Follow

भारतीय थल सेना के तकनीकी कोर में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी – टेक) के अंतर्गत 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इन पदों के लिए आवेदन की आज, 6 अप्रैल 2022 को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च 2022 को शुरू की गयी थी।

भारतीय सेना में एसएससी (टेक) भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, अंतिम सेमेस्टर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर 2022 से तक डिग्री उत्तीर्ण होने के साक्ष्य ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण शुरू होने के 12 सप्ताह के भीतर जमा करने होंगे।

उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 20 वर्ष से कम 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है ​​कि उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1995 के पहले और 1 अक्टूबर 2022 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

सेना में एसएससी (टेक) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) राउंड और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। एसएसबी के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके आवेदन के विवरणों के आधार पर की जाएगी।

एसएसबी इंटरव्यू पांच दिन चलेगा और इसके दो स्टेज होंगे। पहले स्टेज में असफल उम्मीदवारों को स्टेज 2 में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू प्रॉसेस और की जानकारी उम्मीदवार सेना भर्ती पोर्टल पर देख सकते हैं।

​​यह भी पढ़ें-

धारा 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें