28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाधारा 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी जम्मू-कश्मीर का करेंगे...

धारा 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत तक दौरा करने वाले है। धारा 370 के निरस्त होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा। यह जानकारी भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले है गृहमंत्री अमित शाह ने दौरा किया था और सेना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी कश्मीरी पंडितों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई  आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भाजपा जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव अशोक कौल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सांबा में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीरी पंडित समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक कराने की कोशिश भी की जाएगी. ताकि पंडित समुदाय प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपने मुद्दे उठा सके।

बता दें कि अगस्त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने अनुच्छेद 370 को जम्मू  कश्मीर से हटा दिया था। इसके तहत जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त थी। धारा हटाने के बाद केंद्र ने  इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इसके बाद कश्मीर में  पहला पंचायत चुनाव कराया गया था जिसमें बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस बड़े फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जम्मू- कश्मीर का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पंचायत राज पदाधिकारियों को संबोधित करने के बाद कश्मीरी पंडितों को भी संबोधित कर सकते हैं।  हालांकि इसकी  कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन  माना जा रहा है कि पीएम मोदी कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नई घोषणाओं का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

भाजपा का स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने बीजेपी की बताई खास उपलब्धि     

Temple attack: ‘चरमपंथी सोच’ है देश के लिए खतरा – गिरिराज सिंह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें