28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनिया'लाफ्टर शेफ्स 3' खत्म, भावुक हुईं अंकिता, बोलीं खुशियों का सफर!

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ खत्म, भावुक हुईं अंकिता, बोलीं खुशियों का सफर!

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंड फिनाले के दिन की कुछ झलकियां साझा कीं। वीडियो में अभिनेत्री मेकअप रूम में दिखाई देती हैं।

Google News Follow

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाई। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। शो के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता ने इस पूरे सफर को याद करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का जरिया बना। उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों और दर्शकों का धन्यवाद भी किया।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंड फिनाले के दिन की कुछ झलकियां साझा कीं। वीडियो में अभिनेत्री मेकअप रूम में दिखाई देती हैं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वीडियो के एक हिस्से में अंकिता डांस करती हुई भी दिखाई दीं। वहीं उनके पति विक्की जैन पीछे बैठे हुए खाना खाते और अंकिता के इस खास पल को एंजॉय करते नजर आए।

अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छा, तो मैं चलती हूं… ग्रैंड फिनाले डे! एक ऐसा शो जिसने हम सभी के अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर निकाला।’

अंकिता ने लिखा, ”यह शो मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि इससे कहीं ज्यादा खास सफर रहा। यह सोचकर ही खुशी होती है कि हम हर हफ्ते कई परिवारों के लिए हंसी और खुशी की वजह बन पाए। ”अगर मैं हर हफ्ते एक घंटे के लिए दर्शकों की ‘थेरेपिस्ट’ बनकर उन्हें मुस्कुराने और अपनी परेशानियां भूलने में मदद कर पाईं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”

अपने पोस्ट में अंकिता ने लिखा, ”एक ऐसा शो जिसने हम सभी के अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर निकाला। मेरे लिए ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो से कहीं ज्यादा था। यह जानना कि हम मिलकर कई परिवारों के लिए खुशी और हंसी की छोटी सी वजह बन पाए, हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”

अंकिता ने शो के मेकर्स, चैनल और पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कलर्स टीवी, पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी सदस्यों और अपने साथी कलाकारों को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कहा कि इन सभी लोगों की मेहनत और सहयोग की वजह से यह सफर इतना खास बन पाया।

उन्होंने दर्शकों को इस सफर का सबसे अहम हिस्सा बताया। अंकिता ने कहा, “दर्शकों ने शो को अपने घरों में जगह दी, कलाकारों को अपने परिवार की तरह प्यार दिया और इसी वजह से ‘लाफ्टर शेफ्स’ इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाया। शो से जुड़ी यादें, मस्ती और हंसी हमेशा दिल में रहेंगी।”

‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 जुलाई को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें-

6,6,4,4,4,4..! वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें