27 C
Mumbai
Thursday, September 19, 2024
होमदेश दुनिया"बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में BJP का संगठन...

“बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में BJP का संगठन पनपा”

बीजेपी सहित अन्य दलों के नेताओं कल्याण सिंह के योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

Google News Follow

Related

नई दिल्ली /लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। उन्होंने अंतिम सांस लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में ली। वे काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर बीजेपी के साथ ही अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। मालूम हो कि शनिवार सुबह से ही उनका ब्लड प्रेशर लगातार काम हो रहा था। शाम को उनके शरीर के कई अंग काम करने से बंद कर दिए थे। उत्तर प्रदेश की सीएम आदित्यनाथ योगी ने कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी समेत दूसरी पार्टियों के नेताओं ने दुख जताया है। कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि कल्याण सिंह का जनता से जादुई जुड़ाव था। यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़ निश्चयपूर्वक स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त किया। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है। मेरी हार्दिक संवेदना।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2021

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान. विनम्र श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक!
दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान।
विनम्र श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Deeply saddened by the passing away of former Governor of Rajasthan and former CM of UP, Sh. Kalyan Singh ji. My heartfelt condolences to his family members. May God give them strength in this difficult time. May the departed soul rest in peace.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 21, 2021

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा कि कल्याण सिंह के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ दोनों राज्यों को भी मिला। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है।

Kalyan Singh ji had a magical connect with masses. As Chief Minister of UP, he determinedly pursued clean politics and purged governance of criminals and corruption. He dignified the offices he held. His demise leaves a vacuum in public life. My heartfelt condolences.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 21, 2021

कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Om Birla (@ombirlakota) August 21, 2021

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कल्याण सिंह के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में बीजेपी का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा की। कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए।

कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता को खो दिया। बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा की। pic.twitter.com/ZvL3gAj7Yl
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021

साथ ही कहा कि जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है। बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया। राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण जीवन को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनके निधन से देश व समस्त बीजेपी परिवार शोकाकुल है। ये देश व आने वाली पीढ़ियां उनके वृहत योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।

कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए। pic.twitter.com/PyslNND4Lc
— Amit Shah (@AmitShah) August 21, 2021

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। समाज, कल्याण सिंह को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा. भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि।
पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कल्याण सिंह यूपी ही नहीं भारतीय राजनीति की वो कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लंबा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वो उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।

श्री कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 21, 2021

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं. जनसंघ और बीजेपी को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 21, 2021

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। कल्याण जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी पवित्र आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति।

.@BJP4India के वरिष्ठ नेता, राजस्थान के राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

कल्याण जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।भगवान से प्रार्थना है कि उनकी पवित्र आत्मा को सद्गति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏 pic.twitter.com/DZ8weGz5JD
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) August 21, 2021
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का समाचार पाकर बहुत दुःखी हूं। स्व. कल्याण बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा भारत व भारतीयों की उन्नति के लिए कार्य किया तथा विभिन्न मौकों पर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। स्व. कल्याण सिंह से मेरा गहरा जुड़ाव था। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने राज्यपाल के रूप में राजस्थान के विकास में भरपूर सहयोग किया। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शान्ति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं. ॐ शान्ति।

स्व. कल्याण सिंह जी से मेरा गहरा जुड़ाव था।मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने राज्यपाल के रूप में राजस्थान के विकास में भरपूर सहयोग किया। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शान्ति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।
ॐ शान्ति! pic.twitter.com/EpylJE185k
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 21, 2021

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,382फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
177,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें