28.5 C
Mumbai
Wednesday, July 1, 2026
होमक्राईमनामालखनऊ कोचिंग अग्निकांड: मानवाधिकार आयोग सख्त, डीएम-सीपी से रिपोर्ट तलब!

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: मानवाधिकार आयोग सख्त, डीएम-सीपी से रिपोर्ट तलब!

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (एटीआर) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में 22 जून को लगी भीषण आग की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (एटीआर) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की,जिसमें आरोप लगाया गया कि जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी, वहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और भवन निर्माण व सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया था। शिकायत के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
शिकायतकर्ता ने एनएचआरसी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, पीड़ितों और उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि आयोग भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, छात्रों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा नियामक एजेंसियों और संबंधित सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराए। इसके साथ ही हादसे में घायल सभी छात्रों को समुचित और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करने की मांग भी की गई।

एनएचआरसी ने अपने नोटिस में अधिकारियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ‘कोचिंग सेंटर्स के नियमन के लिए गाइडलाइंस, 2024’ का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और इसके अनुपालन की रिपोर्ट भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी थी, वहां कोचिंग सेंटर के अलावा लाइब्रेरी, एनिमेशन स्टूडियो और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी संचालित हो रहे थे। ऐसे में भवन की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपायों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और अपर पुलिस महानिदेशक (लखनऊ जोन) प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है। टीम ने 23 जून को घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर चढ़ावा कथित अनियमितता मामला, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई जुलाई तक टली! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,213फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें